हमारा इंडिया न्यूज हर पल हर खबर मध्यप्रदेश जबलपुर। एक विराट पुस्तक मेला एवं आध्यात्मिक प्रदर्शनी का आयोजन 25 फरवरी से 3 मार्च 2025 तक शहीद स्मारक ग्राउंड गोल बाजार जबलपुर में प्रात: 11 बजे से रात्रि 9 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन गायत्री शक्ति पीठ साहित्य विस्तार पटल के द्वारा किया जा रहा है। इस पुस्तक मेला में युग ऋ षि, वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा मानव जीवन की लगभग सभी समस्याओं के समाधान हेतु जीवन उपयोगी साहित्य उपलब्ध होगा। यह साहित्य जाति, वर्ग, धर्म, संप्रदाय से ऊपर उठकर मानव मात्र के कल्याण के लिए युगऋ षि द्वारा लिखा गया है, जिसमें वेद, पुराण, उपनिषद, धर्म दर्शन, स्मृति, गायत्री एवं यज्ञ का तत्व दर्शन, संस्कार, उपासना, साधना, वनोषधि विज्ञान, अध्यात्म का वैज्ञानिक प्रतिपादन, परिवार, समाज एवं राष्ट्र निर्माण, छात्रोपयोगी, पर्यावरण आदि विषयों पर विशाल साहित्य की श्रृंखला उपलब्ध होगी।
गायत्री परिवार ने सभी से अपील की है कि वह सभी स्वयं के सर्वांगीण विकास एवं परिवार सहित एक बार पुस्तक मेला का अवलोकन करने अवश्य आए एवं अपनी रुचि अनुसार साहित्य क्रय कर अपने घरों में देव प्रतिमा सदृश्य साहित्य की स्थापना पर अवश्य विचार करें। गायत्री तपोभूमि मथुरा के प्रमुख प्रतिनिधि राम मुरारी गुप्ता, गायत्री परिवार जबलपुर के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी ब्रिज बिहारी शर्मा, मेला संयोजक जगदीश दीक्षित, उप जोन प्रभारी नरेश तिवारी, नारायण दुबे, प्रमोद राय, प्रकाश मुरझानी, प्रकाश सेन, कविता तिवारी, गीता डोंगरे, मृदुला शर्मा, कमल राय, मनोज सेन, सुनील मालवीय आदि ने सभी से अधिक से अधिक संख्या में मेला स्थल में पहुंचने की अपील की है।
पुस्तक मेला में प्रदर्शित पुस्तकों की प्रमुख विशेषताएं:-
:- पुस्तक मेले का उद्देश्य लाभ कमाना नहीं है, लागत मूल्य पर एवं जन सहयोग से आधे मूल्य पर भी साहित्य उपलब्ध कराना है।
:- कोई विज्ञापन नहीं कोई कॉपीराइट नहीं है।
:- सरल सहज और सुबोध भाषा में कम पढ़े लिखे व्यक्तियों से लेकर प्रबुद्ध वर्ग तक की जिज्ञासाओं का समाधान करने वाला अद्वितीय साहित्य है।
:- जीवन की सभी समस्याओं का समाधान।
:- सभी पुस्तक व्यक्ति परिवार समाज एवं राष्ट्र निर्माण से संबंधित है ।
पुस्तक मेला के कार्यक्रम एवं आकर्षण प्रमुख बिन्दु:-
:- 25 फ रवरी को प्रात:11 बजे कलश एवं वेद ग्रंथ धारी महिलाओं की शोभा यात्रा गायत्री शक्तिपीठ श्रीनाथ की तलैया से प्रारंभ होकर पुस्तक मेला स्थल शहीद स्मारक गोल बाजार पहुंचेगी। इस दौरान स्वामी अखिलेश्वरानंद महाराज एवं आई एस श्रीवास्तव पूर्व न्यायाधिपति द्वारा वेद एवं देव पूजन कर पुस्तक मेला का शुभारंभ किया जाएगा
:- पुस्तक मेला में प्रतिदिन सायं 3 से 5 बजे तक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य व्याख्यान माला आयोजित की जाएगी, जिसमें विभिन्न संत महात्माओं एवं प्रतिष्ठित समाजसेवियों द्वारा विशिष्ट विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए जाएंगे।
:- सायंकाल प्रतिदिन विभिन्न साहित्यक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
:- आध्यात्मिक कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
:- पुस्तक मेला का समापन दीपयज्ञ से होगा।
:- पुस्तक मेला में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर एवं विधिक सहायता केंद्र होगा जहां विधिक प्रकोष्ठ के द्वारा नि:शुल्क कानूनी सहायता प्रदान की जाएगी।