जब जबलपुर की सड़कों पर इतनी रात को इतनी सारी महिला पुलिस अधिकारी निकली, तब जानिए क्या हुआ



Hamara india news (har pal har khabar) madhyapradesh/jabalpur। रामनवमी एवं दुर्गा उत्सव पर्व को ध्यान में रखते हुए जबलपुर पुलिस द्वारा बालिकाओं एवं महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित कराने हेतु महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों की निकाली गई बाइक रैली      

माननीय मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन मोहन यादव जी के निर्देशानुसार पुलिस महानिदेशक मध्य प्रदेश श्री सुधीर सक्सेना (भा.पु.से.)  द्वारा पूरे प्रदेश में रामनवमी एवं दुर्गा उत्सव पर्व के दौरान बालिकाओं एवं महिलाओं को सुरक्षा सुनिश्चित कराने हेतु गरबा स्थलों, दुर्गा जी के पंडालों महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु आदेशित किया गया है। आदेश के परिपालन में  महानिरीक्षक जबलपुर जोन श्री अनिल सिंह कुशवाह, पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज श्री तुषार कांत विद्यार्थी एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती सोनाली दुबे एवं उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुश्री  आकांक्षा उपाध्याय के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली गई। बाइक रैली में 48 महिला अधिकारी एवं कर्मचारियों उपस्थित थीं।  



बाइक रैली  पुलिस लाइन से प्रारंभ होकर माल गोदाम चौक,  हाई कोर्ट चौक, पर्यटन तिराहा,  तैयब अली चौक, नौदरा, तीन पत्ती, मालवीय चौक होते हुए वापस पुलिस लाइन आकर समाप्त हुई।      

उल्लेखनीय है कि गर्ल्स स्कूल एवं कोचिंग संस्थान में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा हेतु पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) द्वारा शहर एवं देहात थाना प्रभारी को निर्देशित कर  गर्ल्स  स्कूल / कोचिंग संस्थान लगने एवं छूटने के समय पर पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी की उपस्थित सुनिश्चित कराते हुए रोक-टोक एवं पूछताछ कराई जा रही है।    


महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बाइक रैली का मुख्य उद्देश्य संस्कारधानी निवासी  महिलाएं एवं बहनें रामनवमी एवं दुर्गा उत्सव पर्व के दौरान अपने आपको सुरक्षित महसूस करें, जबलपुर पुलिस आपकी सुरक्षा हेतु सदैव तत्पर है।*

Post a Comment

Previous Post Next Post

Technology

Connect With us